शुक्रवार, 15 मई 2020
Aarthik chunotiyan
हम आर्थिक चुनौतियों के दौर में हैं। बहुत से लोगों की नौकरी चली गई होगी या जा सकती है।
सैलरी कम हो गई होगी या हो सकती है। याद रखना है कि ये हालात आपकी वजह से नहीं आए हैं। आप ख़ुद को दोष न दें। न हार, अपमानित महसूस करें।
रास्ता नज़र नहीं आएगा लेकिन हिम्मत न हारें।
कम से कम खर्च करें।
अपनी मानसिक परेशानियों को लेकर अकेले न रहें। दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करें।
किसी तरह का बुरा ख़्याल आए तो न आने दें। इस स्थिति से कोई नहीं बच सकता।
*धीरे धीरे खुद को पहाड़ काट कर नया रास्ता बनाने के लिए तैयार करें।*
अपनी भाषा या सोच ख़राब न करें। कुछ भी हो जाए, जीना है, कल के लिए। धीरज रखें।
कम में जीना है। यह वक्त आपका इम्तहान लेने आया है।
*भरोसा रखिए जब आपने एक बार शून्य से शुरू कर यहाँ तक लाया है तो एक और बार शून्य से शुरू कर आप कहीं पहुँच जाएँगे। बस यूँ समझिए कि आप सांप सीढ़ी खेल रहे थे। 99 पर साँप ने काट लिया है लेकिन आप गेम से बाहर नहीं हुए हैं। क्या पता कब सीढ़ी मिल जाए। जल्दी ही मिल जाएगी...*
हंसा कीजिए। थोड़े दिन झटके लगेंगे। उदासी महसूस हो सकती है, लेकिन अब ये आ गया है तो देख लिया जाएगा, निपट लेंगें... यह सोच कर रोज़ जागा कीजिए।
सकारात्मक रहिये।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Padam shree mukutdhar Pandey ji
*पदम श्री मुकुटधर पाण्डेय जी पर शोध पत्र* -----पगडंडियों मे धूप की तपन गांव के जिंदा होने का बोध कवि हृदय में भारत के स्पंदन का प्रमाण देती...
-
सुप्रीम कोर्ट का लाजवाब फैसला सुप्रीम कोर्ट ने बाहुबली राज्य के खात्मे की दिशा में एक महत्तवपूर्ण फैसले पर अपनी मोहर लगायी है कि को...
-
आर्थिक सुधार पैकेज की सामाजिक समीक्षा आर्थिक सुधारो के लिये नीति निर्धारकों का जानमानस का ईश्वरीय रुप की अनुभूति का होना , उनक...
-
चीन डरता है विदेश नीति के नाम पर लगभग वर्ष भर विदेशी उडान पर रहने वाले प्रधान सेवक , पब्लिक टेक्स का अरबों रू खर्च कर देने में माहिर , य...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें