शनिवार, 16 मई 2020
Sharab badi umda chij hai
शराब बड़ी उमदा चीज है | लाइन में लगे हैं तो कोरोना का भय नही , कोई टच भी कर गया तो मौत का डर नही | नशे में हो तो क्या बात है ..... कुछ करने की चाह उमड़ ही आती है , ज़िसे वे बडे मनोयोग से , पूरी फ्लानिंग से .....हाँ जी .......पूरी फ्लानिंग से करने की कोशिश करते हैं जैसे डयूटी में हो तो अपने मैनेजर को गाली देंगें , अपनी पूरी भडास निकाल लेंगें , सुबह कार्यालय में आ कर माफी भी मांग लेंगें - कि सर ! गलती हो गयी कल थोडी सी ज्यादा हो गयी थी , माफ करे दो न ! सर मैने तो कुछ नही कहा था ..... जिसने कहा था , वह तो चली गयी | भीड में अवान्छनीय हरकते , निकल लिए तो ठीक ....नहीं तो हाथ जोड़ दिये , बहन जी ...., साइड फ्लीज | अभी तो यह अर्थ व्यवस्था मजबूत कर रहे हैं , चुनाव में तो फ्री की मिलती हैं , नेताओं की काली कमाई इसी में तो निकलती है | उस वक़्त ये शराबी सत्ता चाहे ज़िधर.... उधर पलट देते हैं , बुधिजीवी खडे रह जाते हैं | शराब बड़ी उमदा चीज है | कार्य स्थल पर सभी इससे कुछ कहने से कतराते हैं | दुकान में सामान लेते वक़्त , विषेशकर पैसे देते वक़्त स्टाइल से इतराते हैं | दुकानदार नाक मुंह सिकोड रहा होता है , पर वे नही दरशाते हैं | घर में पड़ते ही इनके कदम , पत्नी कुछ डरी - डरी सी .... बच्चे भी अलग थलग , कुछ कोने में छिप जाते हैं | व्रध माता पिता होठों को सिल लेते हैं | आँखों से उनके झर झर आंसू बहते हैं | भई शराब बड़ी उमदा चीज है , ये किसी से नही डरते...... सब इनसे डरते हैं |
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Padam shree mukutdhar Pandey ji
*पदम श्री मुकुटधर पाण्डेय जी पर शोध पत्र* -----पगडंडियों मे धूप की तपन गांव के जिंदा होने का बोध कवि हृदय में भारत के स्पंदन का प्रमाण देती...
-
सुप्रीम कोर्ट का लाजवाब फैसला सुप्रीम कोर्ट ने बाहुबली राज्य के खात्मे की दिशा में एक महत्तवपूर्ण फैसले पर अपनी मोहर लगायी है कि को...
-
आर्थिक सुधार पैकेज की सामाजिक समीक्षा आर्थिक सुधारो के लिये नीति निर्धारकों का जानमानस का ईश्वरीय रुप की अनुभूति का होना , उनक...
-
चीन डरता है विदेश नीति के नाम पर लगभग वर्ष भर विदेशी उडान पर रहने वाले प्रधान सेवक , पब्लिक टेक्स का अरबों रू खर्च कर देने में माहिर , य...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें