शनिवार, 30 मई 2020

वास्त्विक पप्पू 
       नीति निर्धारक भारत सरकार टूट गए चकले बेलन से भारत के लिये रोटियां बना रही है , परिणाम में यत्र तत्र सर्वत्र भूख से ही सम्बंधित समस्त अराजकता फैल रही है |
        स्टेट ऑफ वर्किंग इन्डिया के अनुसार 80% लोग 10000 से कम कमाते हैं | विश्व बैंक के वर्ल्ड ड़ेवलपमेंट इन्डीकेटर के अनुसार 75% भारतीय असुरक्षित रोजगार में हैं | नेशनल सैंपल  सर्वे के अनुसार देश के एक तिहाई लोग रोजी मजदूरी करते हैं |
           यही कारण  था कि अचानक हुए नोटबंदी की तरह अचानक हुए लौक डाउन से भारत की एक तिहाई जनता सड़क पर आने को मजबूर हो गयी ज़िससे कोरोना संक्रमन बड़ी तेजी से हिंदुस्तान में अपने भयावह रुप में आ गयी | मरकजी के लोगों ने इसमें आग में घी का काम किया और सरकार की अव्यवस्था ने इसमें मिरची छिड़क दी |
           विश्व तो दो आपदायों  से घिरी  थी किंतु भारत अपने हाथों स्वसर्जित तीन आपदायों से घिर  चुकी  थी  1 स्वास्थ्य आपदा . 2 आर्थिक आपदा  3 मानवीय आपदा | इसमें सबसे दुखद पहलू या हास्यास्पद कहें कि भारत सरकार को खुद गुमान नही था कि ऐसा हो जायेगा , जैसे कि वो विदेशी शासक हो और उन्हें भारत की आर्थिक , भोगोलिक स्थिति का ग्यान न हो | यह तो वही बात हुई कि ड्राईविंग आती नही थी और कार थमा दी , दुर्घटना तो होनी ही थी |
          उपरोक्त कथन से शायद यह स्वमेव ही स्पष्ट है  कि हिन्द का वास्तविक पप्पू इनकी ही टीम से ही है , तभी तो आज भारत रक्त रंजित सड़क पर अपनी ही कारवां  की लाशों को लांघता हुआ रक्त रंजित रोटियां खाने को विवश है  और मासूम अंजाने में अपनी माँ की लाश को चुम्मी देने में ....| आप क्या कहेंगें इस संदर्भ में ?
                     Dr. Vasu deo yadav

शुक्रवार, 29 मई 2020

Pratadna ki parakashtha

प्रताड़ना की परकाष्ठा
        सत्ताधारी दल के वोटर हमारे अपने लोग हैं | मेरी हार्दिक  इच्छा हैं कि वे एक बार ट्रेन में गुजरात से बैठे और 8 दिन में भूख प्यास से लथपथ सिवान में उतरे और प्रत्यक्ष रुप से महसूस करें कि उन्हें अप्रत्यक्ष रुप से कितनी ह्रदय विदारक प्रताड़ना दी जा रही है  उसके बाद समझाने की आवश्यकता नही पड़ेगी  कि व्यवस्था के प्रति इनके अनुभव कितने गहरे है |
         प्लेट फार्म पर पड़ी माँ की लाश  और उस ट्रक दुर्घटना में जमीन पर पड़ी माँ की लाश को अनाथ होते ये अबोध अपनी माँ को उठाने का प्रयास करते , रोते - बिलबिलाते उस मासूम को क्या  मालूम कि उसका आशियाना लुट चुका है , अनुभव हीन नेतरत्व की भेंट चढ चुका है | सड़क में , जंगल में , ट्रेन में , ट्रक में एवं रेल की पटरियों में लाशों की ढेर से प्रश्न यहाँ स्वयंमेव अंकुरित है  , वक़्त का तकाजा हैं कि हम फैसला करें कि हिंदुस्तान का वास्तविक pappu कौन है ? शायद वो जो लौक डाउन के 2 माह पूर्व से ही लौक डाउन करने की गुहार कर रहा था य़ा फिर वो जो भूखे प्यासे रख कर मजदूरों को ट्रेन में भारत दर्शन करवा रहा था | यही वो लोग है ज़िन्होने जनता  को गुमराह करने में phd कर  रखी है  और इनके भक्तों ने इनके हर  गलत कार्यों में हाँ जी  , हाँ जी लगा रखी है |
            परिस्थितियां अत्यन्त ही गम्भीर हैं , शायद लौक डाउन के बाद लूट पाट , डकैती की घटनायें आम होने वाली हैं , बेचारी पुलिस , इनकी संख्या सीमित है , पूरी विपदा इन पर ही पड़ने वाली है | 20 लाख करोड रू का पैकेज और मजदूरों के हाथ खाली , इससे भि ज्यादा क्रूर मजाक इनके साथ कुछ और हो सकता है  क्या ? यह मेरे समझ से परे है , आप क्या कहेंगें इस सन्द्रभ में ? 
                             डा . वासु देव यादव

गुरुवार, 28 मई 2020

BAT WOMEN

बैट वुमैन

          शी झेंगली उर्फ बैट वुमैन , डिप्टी डायरेक्टर , वुहान इन्स्टीटयूट ऑफ वायरोलोजी का यह कथन  कि विगयान का राजनीतिकरण दुखद है  , अपने अंदर एक कुटिल रहस्यों का संसार समेटे  हुए है  क्योकि यह बात बुहान लैब से आ रही है  | यदि अब्दुल कलाम यही बात विश्व पटल पर रखते तो इसके मायने एकदम भिन्न होते |
        चमगादड़ के अंदर का वायरस उसकी संरचना के अनुरूप होता है और यह श्रष्टी के प्रारम्भ काल से ही है  जो अन्य प्राणी के लिए घातक है | यही चमगादड़ की प्रकृति है  और प्रकृति  से छेड़छाड़ विध्वंस को ही जन्म देती है ज़िसे आज विश्व भुगत भी रहा है |
      मेरे इसी कथन से चाइना  की कुटिलता स्पष्ट है  कि उसने इस का परीक्षण मनुष्य में वायरस की तीवर्ता नापने के लिए किया | अफवाहों का बाजार गर्म है  कि अब इससे भी  खतरनाक वायरस बहुत जल्द ही विश्व जगत के लिए एक नयी तबाही लेकर अवतरित होने वाला है |
         भसमासुर चाइना की विस्तारवादी सनक उसकी विक्रत मानसिकता से सभी परिचित हैं | यह वक़्त हैं कि विश्व एकजुट हो कर  बुहान लैब  के अस्तित्व को नेस्तनाबूत कर  दे अन्यथा विश्व को नेस्तनाबूत होने में देर नही लगेगी |
                                      डा . वासु देव  यादव

बुधवार, 27 मई 2020

Arunachal ki safalata

अरुणाचल की सफलता 
    भारत सरकार के थिंक टेंक पर शायद यह एक करारा तमाचा हो सकता है  | अरुणाचल प्रदेश के सियांग ज़िले लाइनेंग गांव के गांव बूढा  य़ा बूढी के द्वारा , ज़िन्होने अपनी दूरदर्शिता से कोरोना की भयंकरता को समझते हुए 5 मार्च से अपने क्षेत्र में अंतराष्ट्रिय पर्यटको के आने में रोक लगा दी थी | उस वक़्त सत्ता धारी पार्टी कोरोना से बेपरवाह  मध्य प्रदेश में सत्ता को पलटने मशगूल थी | 
सुनने में ही बड़ा अजीब लगता है  कि प्रारम्भ से ही इन्हे अपने देश की चिंता नही थी | 17 मार्च से अरुणाचल ने आपसी सहमती से भारतीय पर्यटकों  को भी  अपने क्षेत्र में आने से रोक दिया था | उस वक़्त तक सत्ताधारी दल मध्य प्रदेश में सत्ता हड़पने के अपने  फाइनल राउन्ड पर थी और इधर अरुणाचल के गांव बूढा एवं बूढी (बुजूर्ग ) W .H .O . के दिशा निर्देशों को नागालेंड सहित अपने प्रदेशों में लोगो से कडाई से पालन करवा रही थी | इसी का सुखद परिणाम है  कि आज अरुणाचल एवं नागालेंड कोरोना मुक्त प्रदेश हैं | 
       इन प्रदेशों की यह गौरवमयी स्थिति को देखते हुए यदि किसी जन साधारण के मन में यह ख्याल आ जाये कि काश इस क्षेत्र से ही यदि आज मेरा प्रधान मंत्री होता तो शायद भारत की यह दूर्दशा न होती और अंधेर नगरी  चौपट राजा वाली कहावत चरीतार्थ न होती | 
         डा. वासुदेव यादव

गुरुवार, 21 मई 2020

RAJ DHARM

राज धर्म
      आज मुझे अटल जी बरबस याद आ गए साथ में मोदी जी का वह वकत्वय भी याद आ गया जो उन्होने प्रथम लौक डाउन के वक़्त दिया था कि यह कोरोना संकट काल है  इसका सामना हमें राजनीतिक स्तर से ऊपर  उठ कर  , मिलजुल कर  करना होगा | सभी घर के अंदर रहे अभी यही सच्ची देश भक्ती होगी |
      प्रियंका जी के द्वारा  भेजी गयी 1000 बसों में से लगभग 900 बसें ठीक पाये जाने के बाद भी  उन्हें मजदूर हित में न लगाना  , परिणामतः बसों का खाली लौट जाना मन को बुरी तरह से कचोट गया है |
       गुजरात गोधरा कांड के वक़्त ठीक ऐसे ही शायद व्यथित हो कर  ही अटल जी ने मोदी जी को कहा  था  कि राज  धर्म का पालन करो पर आज अटल जी नही है |
       मजदूर हित में भेजी गयी बसों के संदर्भ में आज मोदी जी को पूरे हिंदुस्तान में यह कहने वाला कोई नही है  कि मोदी जी यह वक़्त राज धर्म पालन करने का है  , बहुत ही दुखद स्थिति है यह |
        प्रियंका जी ने तो अपना राज धर्म बखूबी  निभाया , उन्होने मोदी जी के दिये वकतव्य का सम्मान करते हुए ही यह निर्णय लिया था |
       बसों के संचालन के अड़चन के बाद उन्होने खुले दिल से कहा  कि आप उन बसों में अपने झंडे , बैनर लगवा लो किंतु बसों को तत्काल रवाना करवा दो , परिणाम में लगभग 50000 मजदूर तत्काल घर पहुँच जायेंगे पर बहरी व्यवस्था के आगे उनकी एक न चली और न ही मोदी जी ने भी  राज धर्म का पालन किया | हिंदुस्तान इसे याद अवश्य रखेगा |

बुधवार, 20 मई 2020

Aatm nirbharta ka blue print?

पिता  बोले ,गांव चलना  हैं | 8साल  की  बेटी  ने  नई  फरौक  पहनी , माथे  पर  झोला  रखा  ओर  चल  पड़ी |
उसकी माँ  भी  गर्भ  में  पल  रहे  दुनिया  में  आने  को  ऊतावला .  .अजन्मे  बच्चे  को  सांत्वना  देती  न  खत्म  होने  वाली  सड़क  पर  सर  पर  गठरी  लिए  पति  के  संग  निकल  पड़ी  .....जो  शने शने  कारवां  में  बदलता  चला  गया |
     पिता की दूरदर्शिता , माता का धैर्य व बेटी की हिम्मत को तोड़ने का कुप्रयास करती , व्यवस्था की  बरसती लाठिय़ां अव्यवस्था के वास्तविक अपराधी  उन्हें प्रदेश के बार्डर पर रोकने लगे हैं  !...... उनकी  सकारात्मक सोच को नकारात्मक भाव में तबदील करने की अप्रत्यक्ष उनकी कोशिश कारवां की संकल्प शक्ति पर कुठाराघात करती , उन्हें हतोत्साहित करती , मन से आत्म निर्भर होने की उनकी द्रढ इच्छा शक्ति में सेंध मारती , उन्हें रोंदती , मसीहा का चोला  ओढे..  ... कुछ लुटे - पिटे को ट्रेन व बस से घर पहुँचा देने का समाधान देती , क्या यही ब्लू प्रिंट था ....एक देश को आत्म निर्भर बनाने का |
     शायद अंग्रेजों से किया गया कोई वायदा निभाया गया है | तभी तो धूप में नंगे पांव तपती सड़क पर उस आठ साल की बच्ची को चलवाया गया है | मैं कलम हूँ , डगर नही फिर भी  चलती हूँ , ग्रामीण परिवेश में जन्म लेती उनकी भावनाओं में पलती हूँ |

सोमवार, 18 मई 2020

Supreme court versus Madras High court

आज पुन: कुल दुर्घटनाओं में 34 मजदूर काल कवलित हो गए | इस ह्रदय विदारक घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि 5 मासूम अनाथ हो गए ज़िनके पास सिर्फ माँ थी | प्रवासी मजदूर की दयनीय हालात पर मद्रास हाई कोर्ट की टिप्पणी आयी थी '' मजदूरों की यह हालत देख कर कोई भी अपने आंसू नही रोक सकता '' वहीं एक याचिका पर एक दिन पूर्व सुप्रीम कोर्ट की भी टिप्पणी आयी थी कि '' रात को कोई खुद ही पटरी पर सो जाये तो उसे कैसे रोक सकते हैं | '' (दैनिक भास्कर , 16 मई ) | यह विचार भिन्नता न्याय की असमिता पर प्रश्न चिन्ह दागता तो अवश्य है , चुकि सुप्रीम कोर्ट का फर्ज था कि वह त्रूटी श्रोत को चिन्हित कर मजदूर हित में आवश्यक दिशा निर्देश केन्द्र सरकार को देती | परिणाम में इस कठिन समय में भी मजदूरों के दिल को कुछ ठंडक तो जरूर मिलती | मैने जब कुछ लोगों के पास यह बात स्पष्ट करनी चाही तो न जाने क्यूँ , कैसे हुआ कि यह बात हिन्दुत्व की परिभाषा में उलझती चली गयी और वे सब मेरे खिलाफ हो गए और मुझे घेरने की कोशिश करने लगे | जहां तक मैं खुद को समझता हूँ कि मैं एक सच्चा हिन्दू हूँ | सभी धर्मों का मर्म एक है , समझता हूँ | मेरी तरफ से धिक्कार है उनको , ज़िन्हे श्री राम जी सिर्फ अयोध्या में ही दिखते है | नही दिखता मजदूरों के अंदर , जो आज भी दीन - हीन को सम्बल दे रहे है , मानो कह रहे हैं कि तुम्हे बार - बार गिर कर भी बार - बार उठना है | आसूओं से लिखा जायेगा यह काला इतिहास | आने वाली पीढिओं के मासूमों को यह डरायेगी | बाल मन उस वक़्त भी कुरेदेंगी नानी - दादी को , सुनेगें आज के भयावह किस्से | उल्टेंगे , पुल्टेंगे , खोजने की कोशिश करेंगें उनके पैर के छालों को | इसके झंडा वरदार श्री राम जी को तब भी भूनायेंगें | लोगों को श्री राम के ही नाम पर पुन: भरमायेंगे , कहेंगें - दशरथ नन्दन नही , जय श्री राम कहो , जो नही कहेंगें उन्हे ये देश द्रोही य़ा पाकिस्तान की राह दिखलायेंगें | चलता रहेगा यह खेल यूँ ही | अफसोस हम न रहेंगें और हिन्दू ही हिन्दुत्व की भूल भुलैया में भटकता रहेगा |

Padam shree mukutdhar Pandey ji

 *पदम श्री मुकुटधर पाण्डेय जी पर शोध पत्र* -----पगडंडियों मे धूप की तपन गांव के जिंदा होने का बोध कवि हृदय में भारत के स्पंदन का प्रमाण देती...